Search

October 5, 2026 12:17 am

निर्धारित मार्ग से ही होगा कोयला परिवहन, नियम तोड़ने पर वाहन मालिकों पर होगी कार्रवाई,एसडीएम।

अमरपाड़ा/पाकुड़। पचुवाड़ा सेंट्रल नॉर्थ कोल ब्लॉक से कोयला परिवहन को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कोयला कंपनी के प्रतिनिधियों एवं ट्रांसपोर्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया गया कि कोयला परिवहन के लिए निर्धारित मार्ग से ही कोयला लदे वाहनों का परिचालन कराया जाए। निर्धारित रूट से हटकर किसी अन्य मार्ग से कोयला वाहनों के परिचालन पर सख्ती बरती जाएगी। साथ ही, ऐसे वाहनों के कारण दुर्घटना होने की स्थिति में वाहन मालिक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान ट्रांसपोर्टर प्रतिनिधियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को अधिकारियों के समक्ष रखा। कोल कंपनी के प्रतिनिधियों को इन मामलों का दो माह के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी, एसडीपीओ कुमार गौरव, कोल कंपनी के प्रतिनिधि एवं ट्रांसपोर्टर मौजूद थे। अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और कोयला परिवहन के दौरान नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!