सुदीप कुमार त्रिवेदी
पाकुड़ के 17 वर्षीय आर्यन कुमार ने आई आई टी जे ई ई एडवांस 2024 में ऑल इंडिया कैटेगरी रैंकिंग 2001 के साथ सफलता हासिल कर अपने माता पिता, शहर एवं विद्यालय का नाम रौशन किया। आर्यन ने अपनी इस उपलब्धि पर बताया कि कड़ी मेहनत के लिए बिना किसी हिचकिचाहट के आखिरी दिन तक काम करते रहना महत्वपूर्ण है।
गौरतलब हो की आर्यन कुमार ने मैट्रिकुलेशन की परीक्षा पाकुड़ के डी ए वी पब्लिक स्कूल से 2022 में 95% अंकों के साथ उत्तीर्ण किया था। उसके इस अभूतपूर्व सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती ने उन्हे एवं उनके माता पिता को हार्दिक बधाई दिया एवं बताया कि आर्यन के सफलता के पीछे उसका लगन, परिश्रम एवं माता पिता का प्रयास है। विद्यालय के शिक्षकों के अनुसार आर्यन हमेशा से अनुकरणीय प्रवृति का छात्र रहा है। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए हमेशा मेहनत एवं समर्पण का भाव रखने वाला यह बालक बचपन से ही होनहार एवं पढ़ाई में तेज रहा है। उसका लक्ष्य इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना है। प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती ने बताया कि सफल होने के लिए सफलता की इच्छा, असफलता के भय से अधिक होना चाहिए। सफलता ही सही और गलत का एकमात्र सांसारिक निर्णायक है। इस बात को आर्यन ने चरितार्थ कर दिखाया। पूरा डी ए वी परिवार उसके उज्जवल एवं स्वर्णिम भविष्य की कामना करता है।






