Search

May 9, 2026 1:29 pm

बजरंग दल के द्वारा पाचं दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का आयोजन में उमडे़ श्रोता

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रखंड के सूदुवर्ती गांव में बजरंग दल कमेटी बेनाकुड़ा द्वारा आयोजित पांच दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन एवं लीला कीर्तन का तीसरे दिन बुधवार को स्थानीय दुर्गा मंदिर प्रांगण पूरे भक्ति भाव से गोड्डा जिला के कथावाचिका सरिता देवी के द्वारा प्रवचन की प्रस्तुति की गई।अनुष्ठान को लेकर ग्रामीण प्रेम यादव ने बताया कि सोमवार से शुक्रवार पांच दिनों तक प्रतिदिन अखंड हरीनाम के साथ ही रात्रि एवं दीन में ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा कथा प्रवचन एवं संगीतमय भजन कीर्तन का अनुष्ठान किया जाएगा। साथ ही शुक्रवार को कुंज भंग संकीर्तन के बाद धुलोट के साथ ही कार्यक्रम संपन्न होगा। इस कार्यक्रम में गांव के सुशांत यादव,कालेश्वर यादव,अधीर यादव,नरेश यादव,गंगाधर यादव,चरण यादव,मिसन यादव,प्रवचन यादव,कांशी यादव,टीपन यादव,बंटी यादव,सीमांत यादव,बच्चन यादव,पोपिल यादव सनत कुमार यादव,हीरालाल यादव,विकाश यादव,खोखन यादव,दिबाकर यादव,सुरेन यादव सहित अन्य लोग का भी सहयोग रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!