प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने अनाधिकृत रूट पर चलने वाले चार कोयला डंफर पर कारवाई की हैं। उन्होंने जांच अभियान चलाकर उक्त चारों कोयला डंफर को जब्त कर फाइन के लिए डीटीओ ऑफिस भेज दिया है। जानकारी के अनुसार चार डंफर पाकुड़ में कोयला खाली कर अनाधिकृत रूट तोड़ाई,हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा होते हुए अमड़ापाड़ा जा रहा था ठीक थाना के समीप उक्त चारो गाड़ियों को जब्त कर फाइन हेतु डीटीओ ऑफिस भेज दिया गया। उल्लेखनीय हैं कि कोयला डंफर का रूट पचईबेड़ा होते हुए अमड़ापाड़ा है लेकिन चालक सारे नियमों को ताक पर रखकर ज्यादा ट्रिप के चक्कर में अनाधिकृत रूट पर सरपट दौड़ाते है, इन चालकों का प्रशासन का तनिक डर नहीं है। बता दे कि अनाधिकृत रूट पर कोयला डंफर न चले इसको लेकर हिरणपुर एवं लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के ग्रामीण सहित जनप्रतिनिधि ने भी कई बार आवाज उठाया लेकिन चालक अपना कमीशन के चक्कर में सभी का दरकिनार करते हुए परिचालन जारी रखा। हालाकि जब से थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह लिट्टीपाड़ा थाना का कमान संभाला है तब से लगातार कोयला डंफर पर कारवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा हर हाल में लिट्टीपाड़ा होते हुए कोयला डंफर को चलने नहीं दिया जाएगा।





