Search

May 9, 2026 12:19 pm

बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी ।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शुक्रवार को शांति समिति की बैठक बीडीओ सह सीओ साइमन मरांडी एवं थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी । इस मौके पर बीडीओ सह सीओ साइमन मरांडी ने आपसी सदभाव के साथ पर्व मनाने की बात कही। वहीं थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने उपस्थित सभी समुदाय के लोगो से सौहार्दपूर्ण माहौल में बकरीद पर्व मनाने की बैठक में एक-एक कर विभिन्न गांव से प्रतिनिधियों से ईदगाह से संबंधित जानकारी प्राप्त किया एवं बताया कि सभी ईदगाह स्थलों में पुलिस बल किए जाएंगे और असामाजिक तत्वों एवं सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी प्रशासन का सख्त नजर रहेगी।बैठक में मुख्य रूप से एएसआई पप्पू चौधरी,सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम, लालमोहम्मद अंसारी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो. इस्लाम,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, अली अहमद, जहांगीर अंसारी सहित प्रखंड के अलग अलग गाँवो के सभी समुदाय के लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!