Search

May 13, 2026 3:04 am

बीडीओ ने ग्रामीण संग बैठक कर तैयार किया विकास की रूप रेखा

चुनाव बहिष्कार के दिन मिला था आश्वासन,अब अधिकारी गांव में लगा रहे हैं चक्कर

प्रशांत मंडल

पाकुड़: लोकसभा चुनाव में वोट बहिष्कार करने वाले ग्रामीणों की मांग की पूर्ति के लिए लिट्टीपाड़ा बीडीओ श्रीमान मरांडी ने सात सदस्यीय टीम गठित कर शुक्रवार को करमाटांड़ पंचायत के मुर्गाबानी गांव में ग्रामीणों के संग बैठक कर विकास का रूप रेखा तैयार किया।बैठक में छोटा कचना, मासधारी, मुर्गाबानी, छुरिधारी, डुमरभीठा, मलगोड़ा सहित अन्य गांव के सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।बीपीआरओ केसी दास के नेतृत्व में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में बैठक में निर्णय लिया गया। जिसमे करमाटांड़ बरमसिया से मुर्गाबानी, छोटा मलगोड़ा से बड़ा मलगोड़ा, छुरिधारी से डुमरभीठा होते हुए अमरभीठा मैन रोड तक,छोटा कचना से मसधारी तक सड़क निर्माण का प्रस्ताव लिया गया।साथ ही गांव में पेयजल की व्यस्था को लेकर प्रत्येक गांव में डीप बोरिंग कराने व बिजली की व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रस्ताव पारित किया गया। श्रीमान मराण्डी ने बताया कि बीते लोकसभा चुनाव में बूथ संख्या 21 के ग्रामीणों द्वारा गांव में बिजली पानी सड़क की समस्या को लेकर वोट का बहिष्कार किया था। ग्रामीणों को दिए गए आश्वाशन के अनुसार गांव की समस्या के निदान को लेकर सात सदस्य टीम ग्रामीणों के साथ बैठक कर ग्रामीणों की मांग पर प्रस्ताव तैयार कर जिला प्रशासन को भेजा जाएगा।टीम में बीपीआरओ केसी दास, बीपीओ मानिक दास, सहायक अभियंता साइमन हेंब्रम,पेयजल व स्वच्छता प्रमंडल के कनीय अभियंता जेम्स मुर्मू , प्रकाश साहा सहित अन्य सामिल थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!