Search

May 9, 2026 11:14 am

डीएवी विद्यालय के निकट मोटरसाइकिल और बोलेरो पिकअप वैन में आमने-सामने हुई टक्कर।

टक्कर मार पिकअप वैन हुआ फरार, बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

नगर थाना क्षेत्र के डीएवी विद्यालय के समीप मोटरसाइकिल और बोलेरो पिकअप वैन में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल मोटरसाइकिल चालक को आनन-फानन में ग्रामीणों द्वारा ईलाज के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव,दक्षिण टोला,मुफस्सिल थाना क्षेत्र का निवासी बल्लू शेख 30 वर्ष, पिता जाकाब शेख,अपने मोटरसाइकिल से प्रखंड कार्यालय आ रहे थे। इसी क्रम में पाकुड़ की ओर से तेज रफ्तार आ रही बोलेरो पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल चालक को धक्का मार दिया। जिससे चालक घटना स्थल पर ही गिर गया। घटना के बाद बोलेरो पिकअप वाहन चालक घटना स्थल से वाहन को लेकर फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। स्थानीय लोगों की मदद से ईलाज के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में चिकित्स द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार किया गया। घायल बल्लू शेख का दो हाथ टूट गया है। जबकि सिर पर गंभीर चोट लगी हुई है। घायल की स्थिति को देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए पश्चिम बंगाल के बहरमपुर रेफर कर दिया गया है। इधर पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी लिया। पुलिस का कहना है कि डीएवी स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज जांच कर फरार वाहन का पता लगा कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!