कहा-पत्थर लोडिंग में राशि वृद्धि व जमीन की राशि भुगतान करें संचालक
सरकार के राजस्व का हो रहा नुकसान।
सुस्मित तिवारी
पाकुड़: पत्थर लोडिंग , जमीन की राशि भुगतान आदि को लेकर हिरणपुर के हाथिगड़ मौजा में स्थित चार पत्थर खदान व क्रशर बीते छह दिनों से ग्रामीण व रैयतों ने बन्द कर रखा हुआ है। इस मौजा में चार पत्थर खदान व क्रशर संचालित है। पत्थर लोडिंग में राशि की वृद्धि को लेकर बीते 10 जून को हाथिगड़ के ग्रामीण व जमीन के रैयतों ने इस मौजा में स्थित चारो खदान में बांस की बेरियर बनाकर कार्य को रोक दिया था। तब से अभी तक चारो खदान व क्रशर में खनन कार्य बन्द पड़ा हुआ है। शनिवार को खदान पहुंचने पर उपस्थित रैयत व ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कहा कि खदान संचालको द्वारा मनमानी तरीके से कार्य की जा रही है। गांव के निकट स्थित पत्थर खदान में हेवी ब्लास्टिंग किये जाने से घरों में काफी दरारें पड़ गई है। वही लीज में ली गई जमीन का पूरी राशि का भुगतान भी नही किया गया है। लोडिंग में भी कम राशि दी जा रही है।इसके अलावे खनन कार्य मे भी अनियमितता बरती जा रही है । इसको लेकर उपायुक्त से कार्रवाई की मांग की गई है।उधर खदान संचालको से जानकारी मांगने पर बताया कि पत्थर लोडिंग का विवाद को लेकर रैयत व ग्रामीणों से निरन्तर वार्ता की जा रही है। लीज में ली गई राशि का भुगतान कर दिया गया है ।जल्द ही इस समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। उधर रैयतों ने इस मौजा में स्थित पेट्रोल पंप के रास्ते मे भी पत्थर रखकर बन्द कर दिया है। पम्प के मैनेजर सोनू हांसदा से जानकारी मांगने पर बताया कि कुछ लोगो ने पम्प के निकट पत्थर रखकर वाहनों की आवागमन को बाधित कर दिया। इसकी कारणों की जानकारी हमे नही दी गई। तब से पंप में सभी लेनदेन बन्द पड़ा हुआ है।





