पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे से मनाने की अपील।
सतनाम सिंह
पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी परिसर में ईद-उल जोहा (बकरीद) में विधि-व्यवस्था कायम रखने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता अंचल निरीक्षक देवकांत सिंह ने की। थाना प्रभारी ने शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मानने का आह्वान सभी से किया. सदस्यों ने विभिन्न जगहों में बकरीद की नमाज-अदा करने के समय से पदाधिकारियों को अवगत कराया. ओपी प्रभारी सुकदेव कुमार साह ने कहा कि बकरीद के दिन पुलिस गश्त बढ़ा दी जाएगं. उन्होंने कहा कि ईदगाह मैदानों पर पुलिस बल व अधिकारी मौजूद रहेंगे. सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह फैलने पर संबंधित व्यक्ति, पेज या ग्रुप एडमिन परा विधिवत कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है इसीलिए किसी भी प्रकार की अफवाह या आपत्तिजनक पोस्ट से बचने की हिदायत दी. उन्होंने कहा कि बकरीद के दिन कोई ऐसा कार्य नहीं करें जिससे किसी दूसरे की भावना आहत होती हो। मौके थाना क्षेत्र के सभी गांव के गण्य मान्य लोग मौजूद रहे।







