Search

May 12, 2026 10:24 pm

प्रखंड संसाधन केंद्र में सहायक अध्यापक संघ ने की बैठक

चार प्रतिशत वार्षिक मानदेय वृद्धि थी मांग

अब्दुल अंसारी

पाकुरिया (पाकुड़) सहायक अध्यापक के 4 प्रतिशत वार्षिक मानदेय वृद्धि को लेकर मंगलवार को प्रखंड संसाधन केन्द्र पाकुड़िया के प्रांगण स्थित चबुतरा में सहायक अध्यापक संघ पाकुड़िया की एक आवश्यक बैठक प्रखंड अध्यक्ष बाबलु गोस्वामी के अध्यक्षता में हुई।बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री गोस्वामी ने कहा कि झारखंड राज्य सहायक अध्यापक सेवा शर्त नियमावली 2021 के तहत प्रत्येक वर्ष राज्य के सहायक अध्यापकों के मानदेय में 4 प्रतिशत का वार्षिक वृद्धि होनी है। जिसका लाभ जनवरी 2023 से देय है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 का 4% का वृद्धि का लाभ पिछले वर्ष ही प्राप्त हो चुका है। परंतु वर्ष 2024 में मई महीना बीत जाने के बाद भी अभीतक 4% का इंक्रीमेंट नही मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि जून माह के मानदेय में 4% का इंक्रीमेंट को जोड़कर भुगतान नही किया जाता है तो हम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।बैठक को सम्बोधित करते हुए संघ के विकास भगत ने कहा कि 4% का इंक्रीमेंट के लिए हमें एकजुट होकर कार्य करना होगा। सहायक अध्यापकों के प्रखंड स्तरीय समस्याओं का समाधान हेतु हम मिलकर काम करेंगे। मनका मरांडी ने कहा कि झारखंड सरकार अभीतक सहायक अध्यापक को ईपीएफ से नही जोड़ा एवं नही ही कल्याण कोष का गठन किया। झारखंड सरकार ने सहायक अध्यापकों के साथ झल किया है। धोखाधड़ी किया है। अगले तीन माह में यदि हमें वेतनमान समतुल्य मानदेय नही दिया गया तो हम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बाबलु गोस्वामी के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया जो 4% का इंक्रीमेंट भुगतान हेतु कार्य करेगी।मौके पर संतोष प्रसाद, शक्ति भगत, पूर्णस्मृति दास, सोने बास्की, दशरथ राय, विश्वनाथ साह, हरिश्चंद्र हेम्ब्रम, मेरीला हेम्ब्रम, श्रीति हेम्ब्रम, सुहागिनी मुर्मू, नथानिएल टुडू,उमेश हेम्ब्रम, मनोज साह एवं अन्य सभी संकुलों के दर्जनों सहायक अध्यापक उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!