ललपनिया। बैंक मोड़ स्थित सेंट मैथ्यू स्कूल में जन्माष्टमी की रही धूम। इस अवसर पर कृष्ण के बाल लीला की प्रस्तुति हुई। इस अवसर पर राधा- कृष्ण बनकर विद्यालय पहुंचे नन्हे- मुन्ने बच्चों की सुंदर काया एवं पोशाक ने सबका मन मोह लिया। मौके पर इनकी सुंदर प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र बने।



वहीं मौके पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान वृंदावन की थीम पर आधारित बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। मौके पर विद्यालय में मटकी फोड़ खेल का आयोजन हुआ जो कि कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहा।
बच्चों की विशेष रुचि एवं भागीदारी के साथ यह कार्यक्रम सफल रहा। कार्यक्रम का संचालन सीसीए इंचार्ज मीनू देवी एवं निक्की अंजुम के देखरेख में संपन्न हुआ।


मौके पर प्राचार्य पवन कुमार झा, सरिता झा, जैनुल आबेदीन, प्रीति कुमारी, सोफिया याज़दानी, श्वेता कुमारी, तनवीर हुसैन आदि मौजूद रहे।





