Search

October 18, 2026 11:29 am

सुब्रतो कप फुटबॉल खेल में उमवि वीरग्राम बने विजेता

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़): प्रखंड संसाधन केंद्र हिरणपुर के द्वारा बुधवार को घाघरजानि स्थित मैदान में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल का शुभारंभ बीईईओ रफीक आलम ने विधिवत फीता काटकर किया। इस प्रतियोगिता में मॉडल प्लस टू विद्यालय हिरणपुर , प्लस टू बड़तल्ला , उउवि मोहनपुर , डांगापाड़ा , वीरग्राम , तोड़ाई , उमवि घाघरजानि , मवि तारापुर व उमवि हाथकाठी उर्दू के बालक बालिकाओं ने भाग लिया। बच्चो की अंडर 15 फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय वीरग्राम व मवि तारापुर के बीच जमकर मुकाबला हुआ। जिसमें वीरग्राम ने दो गोल से तारापुर को हराकर विजेता बने। वही अंडर 17 प्रतियोगिता में मॉडल प्लस टू हिरणपुर व प्लस टू विद्यालय बड़तल्ला के बीच मुकाबला जारी था। बीईईओ ने कहा कि इस प्रतियोगिता में विजेता विद्यालय के बच्चो को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भेजा जाएगा । सभी बच्चे निष्ठा व ईमानदारी से खेले। खेल के माध्यम से भी समाज , देश का नाम रौशन कर सकते है।बीपीओ किशन भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी गुरुवार को इसी मैदान में अंडर 17 बालिका वर्ग के फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमे कई विद्यालयों के छात्राएं भाग लेंगी। इस मौके पर सम्बन्धित विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित थे।

img 20240619 wa00185423045977067639487

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!