इकबाल हुसैन
महेशपुर प्रखंड क्षेत्र के रोलाग्राम पंचायत अंतर्गत फूलो झानों क्लब घाटचोरा की ओर से चार दिवसीय फुटबाल खेल का उद्घाटन किया गया। जिसमे कुल 32 टीमों के बिच मुकाबला होना है। फुटबॉल खेल का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप मे झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां के द्वारा फुटबॉल मे किक मारकर किया गया ।खेल कमिटी के अध्यक्ष नरेश वस्की ने जानकारी देते हुए बताया की फूलो झानों क्लब घाटचोरा के ओर से चार दिवसीय फुटबॉल खेल का आयोजन किया गया है।आज फुटबॉल खेल का उद्घाटन मैच रोलाग्राम वनम घाटचोरा की टीम के बिच हुआ। वही इस प्रतियोगिता मे विजेता टीम को 50 हजार रूपये एवं उपविजेता टीम को 40 हजार रूपये नगद देकर सम्मानित किया जायेगा। साथ ही फुटबॉल खेल के अवसर पर कुस्ती प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। जिसका फाइनल होना बाकि है।इस अवसर पर बाबू हेमब्रम,जमीन हेमब्रम,किरण मुर्मू,महेश मुर्मू समेत सैकड़ो खेल प्रेमी मौजूद थे।





