Search

May 12, 2026 8:44 pm

डीडीएमयू पाकुड़ में मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता अभियान का किया गया आयोजन

राजकुमार भगत

राज्य सरकार के आदेशानुसार मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता अभियान के संचालन के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन जिला कार्यक्रम प्रबंधक निशीकांत नीरज की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम में जिला कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रखंडों में जमीनी स्तर पर अभियान के आयोजन को लेकर योजना बनाई गई। इसके अंतर्गत रंगोली कार्यक्रम, गीत, सामूहिक नृत्य, रैली, केस स्टडी, कविता और नुक्कड़ नाटक जैसे विभिन्न माध्यमों से जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया गया। इस अभियान का आयोजन 19 जून से 26 जून तक किया जाएगा जिसमें जिले के सभी प्रखंडों में जागरूकता फैलाने के लिए कई गतिविधियाँ आयोजित की जाएगी। रंगोली के माध्यम से युवाओं को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया जाएगा, जबकि गीत और सामूहिक नृत्य के माध्यम से सामाजिक संदेश प्रभावी तरीके से पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा।
रैली में महिलाओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य शामिल होंगे, जो शहर की विभिन्न गलियों में भ्रमण कर लोगों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करेंगे। साथ ही नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मादक पदार्थों के सेवन से होने वाली समस्याओं और उनके समाधान पर प्रकाश डाला जाएगा। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने कहा, “मादक पदार्थों के दुरुपयोग से समाज में गंभीर समस्याएं उत्पन्न होती हैं। हमें मिलकर इनका मुकाबला करना होगा और इस दिशा में जागरूकता फैलाना आवश्यक है।” इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ मादक पदार्थों के सेवन से बचना ही नहीं है, बल्कि इससे जुड़ी सामाजिक और मानसिक समस्याओं को भी दूर करना है। कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखें और इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपने समर्थन की घोषणा की।इस अभियान के माध्यम से हम यह संदेश देना चाहते हैं कि एक स्वस्थ समाज के निर्माण में सभी की सहभागिता आवश्यक है। मादक पदार्थों के दुरुपयोग से बचना और इसके खिलाफ एकजुट होकर लड़ना ही हमारा प्रमुख लक्ष्य है।” यह अभियान निश्चित रूप से पाकुड़ जिले में मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ एक मजबूत संदेश देगा और समाज को एक सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!