एस कुमार
महेशपुर थाना क्षेत्र के दमदमा गांव में एकमत होकर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने का मामला दर्ज की गई है. वादिनी जान्नेगर बीबी ने स्थानीय थाने में दमदमा गांव के ही चार लोग सीलन शेख, सुकु शेख, सादेकुल शेख व ताहिबुल शेख के खिलाफ एकमत होकर पीड़िता व उसके पति को घर मे घुसकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से मारपीट करने का आरोप लगाया है. वादिनी के लिखित शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है।





