Search

May 12, 2026 7:07 pm

कागजात के अभाव पर डीटीओ ने किया वाहन को जप्त,किया थाना को सुपुर्द।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़) थाना क्षेत्र के नवाडीह के समीप शुक्रवार को जिला परिवहन पदाधिकारी पीएम कुजूर ने एक छाई लदा हाइवा को जब्त कर थाना को सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या डब्ल्यू बी 59सी 9768 से पाकुड़ की ओर से छाई लाद कर गोड्डा की ओर जा रहा था ठीक नवाडीह के समीप जिला परिवहन पदाधिकारी पीएम कुजूर ने गाड़ी को रोककर चालक से आवश्यक कागजात की मांग किया पंरतु चालक द्वारा प्रयाप्त कागजात नहीं दिखा पाया जिस कारण गाड़ी को जब्त कर थाना को सुपुर्द कर दिया। जिला परिवहन पदाधिकारी पीएम कुजूर ने बताया कि कागजात के अभाव में छाई लदा हाइवा को जब्त किया गया है फाइन के पश्चात् छोड़ दिया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!