Search

May 6, 2026 6:34 pm

बीडीओ एवं प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की मासिक बैठक संपन्न हुई।

अब्दुल अंसारी

प्रखंड सभागार पाकुड़िया में शुक्रवार को पंचायत समिति सदस्यों की मासिक बैठक प्रखंड प्रमुख कालीदास मरांडी एवं बीडीओ साइमन मरांडी की संयुक्त अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।पहले पूर्व की बैठक में हुई कारवाई की संपुष्टि बीपीआरओ त्रिदीप कुमार शील द्वारा की गई ।बीडीओ ने पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत 18 पंचायतो में पूर्ण,अपूर्ण ,सक्रिय एवं निष्क्रिय स्वास्थ्य उप केंद्रों की अद्यतन रिपोर्ट का विश्लेषण प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा भरत भूषण भगत ने किया । इसके बाद बैठक में बारी बारी से एक एक कर सभी विभागों की कार्यों की समीक्षा की गई । वहीं इस दौरान सभी पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में होने वाली समस्या को लेकर चर्चा की गई । प्रमुख ने सभी पंचायत समिति सदस्यों को अपने क्षेत्र में होनेवाली किसी भी प्रकार की समस्या को अवगत कराने को कहा ताकि त्वरित कार्यवाही कर समस्या का समाधान किया जा सके । बैठक में बिजली , सहकारिता , पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पदाधिकारी की अनुपस्थिति पर पंचायत समिति ने सवाल उठाया । प्रखंड प्रमुख ने कहा कि बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछा जाएगा । मौके पर उप प्रमुख अर्चना देवी,बीपीओ जगदीश पंडित , सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम , बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा , बीपीओ जगदीश पंडित , एई रोहित गुप्ता , बीपीआरओ त्रिदीप शील,बीईईओ मर्सीला सोरेन, चिकित्सा पदाधिकारी भरत भूषण भगत , कनीय अभियंता लालू रविदास पंचायत समिति सदस्य दीपक साहा, रीमा रविदास सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!