Search

May 12, 2026 6:09 pm

उषा देवी सरस्वती शिशु मंदिर पाकुड़िया ने योग दिवस पर व्यवस्थित योगाभ्यास का किया आयोजन

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया (पाकुड़ )उषा देवी सरस्वती शिशु मंदिर पाकुड़िया के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर प्राणायाम ,योग, आसन, सूर्य नमस्कार आदि का कार्यक्रम प्रातः 6:30 बजे से भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया गया| इस कार्यक्रम में प्राणायाम हेतु मुख्य शिक्षक प्रभाकर पाल जी एवं योग आसन सूर्य नमस्कार हेतु मुख्य शिक्षक जागीर सोरेन जी ने मुख्य भूमिका निभाई| योग के महत्व को विस्तार से आचार्य लखींद्र पाल जी ने सभी भैया बहनों को बताएं एवं प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट के लिए योग करने का सुझाव दिए| आचार्य निलय कुमार दास जी ने सभी भैया बहनों एवं आचार्य दीदी जी को प्रतिदिन योग करने एवं पर्यावरण को संतुलन बनाए रखने का संकल्प कराये| इस कार्यक्रम में लगभग 400 भैया- बहन उपस्थित रहे एवं आचार्य भरत पाल जी, सनोज जी, विनोद जी, अभिषेक जी ,सोनू जी ,झरना दीदी जी, मिनीफ्रेड दीदी जी, रुक्मिणी दीदी जी आदि आचार्यों की भूमिका रही|

img 20240621 wa00367508496575661501855

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!