शिविर में छात्र छात्राओं के अलावे प्रखंड ,अंचल एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मी एवं पदाधिकारी हुए शामिल
अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया (पाकुड़ )अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पाकुड़िया हाईस्कूल मैदान पर बीडीओ साइमन मरांडी एवं प्रधानाध्यापिका प्रमिला हेंब्रम ने दीप प्रज्ज्वलित कर योग शिविर का उदघाटन किया । शिविर में विद्यालय के सभी छात्र-छात्रा सहित प्रखंड, अंचल एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मियों को योग शिक्षक सुनील भगत ने योग-प्राणायाम के अलग अलग मुद्राओं का अभ्यास कराया और स्वास्थ्य जीवन जीने की जानकारी दी । पाकुड़िया यज्ञमैदान में उषादेवी सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने योगाभ्यास कर योग दिवस मनाया, यहाँ प्रधानाचार्य ने आचार्यो के साथ मिलकर योगाभ्यास कराया औऱ योग को जीवन में धारण करने की जानकारी दी । पाकुड़िया थाना परिसर में थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी पुलिस कर्मियों ने योगाभ्यास कर योग दिवस मनाया । इसके अलावा प्रखंड के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों और संस्थानों में योग दिवस मनाया गया ।






