Search

May 6, 2026 5:49 pm

मानसिक तनाव के कारण युवक ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही मामले की छानबीन

ये आत्महत्या नहीं हत्या है: परिजन।

पाकुड़: नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अन्नपूर्णा कॉलोनी में बीते शुक्रवार को शाम में एक युवक ने फांसी लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय राम शर्मा नगर के अन्नपूर्णा कॉलोनी में बैंक के पूर्व मैनेजर फनिंद्र कुमार अकेला के घर पर भाड़े के मकान में रहता था। पाकुड़ के सुमित जयसवाल की इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर काम किया करता था। मृतक युवक बिहार के गया जिला का रहने वाला है। शुक्रवार शाम काम कर वापस घर आकर युवक ने अपने कमरे पर आया पर वापस दुकान नहीं गया। काफी देर होने के पर इलेक्ट्रॉनिक दुकान के मालिक ने अपने स्टाफ की खोजबीन करने लगा और उसका फोन पर संपर्क किया गया लेकिन कोई जवाब नही मिला। इलेक्ट्रॉनिक दुकान के मालिक युवक जहां रहता था खुद पहुंचा तो देखा की युवक ने फांसी लगा लिया है। तुरंत इसकी सूचना नगर थाना प्रभारी को दी गई है। थाना प्रभारी के निर्देश पर एसआई बिनोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा युवक चादर के सहारे छत के पंखे पर लटका हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी हस्पताल भेज दिया गया। इलेक्ट्रॉनिक दुकान के मालिक ने बताया की मृतक युवक का अपना व्यवसाय था। व्यवसाय में नुकसान होने के कारण नौकरी करता था, जिसके कारण काफी तनाव में रहता था। वही इस मामले पर एसआई बिनोद कुमार सिंह ने बताया की पुलिस अनुसंधान कर रही है, जांच उपरांत ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा। वही शनिवार को मृतक के परिजन के मामा संजय भारद्वाज जो पूर्व में मधुपुर विधानसभा के उम्मीदवार भी रह चुके है तथा वर्तमान में राजद के झारखंड प्रदेश सचिव भी है ने बताया की राम का अपना शोरूम था, लेकिन कोरोना काल में बहुत नुकसान हो गया था, बहुत कर्ज में डूबा हुआ था,जिसको लेकर कई लोग काफी तंग किया करते थे,इन्ही सब बातों को लेकर राम शर्मा काफी तनाव में रह रहा था,मृतक के मामा के अनुसार यह आत्महत्या कम हत्या जायदा लग रहा है, इसपर उच्च स्तरीय जांच का मांग उनके द्वारा किया जायेगा। वही परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है।

img 20240622 wa00158183579640188030255

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!