Search

September 17, 2026 3:59 am

चावल गोदाम में घुसा कोबरा, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।

सानू कुमार

महेशपुर। प्रखंड स्थित चावल गोदाम में बुधवार को विषैला स्पेक्टेकल्ड कोबरा सांप घुस आने से मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, 19 अगस्त 2026 को करीब 11:50 बजे गोदाम में काम कर रहे मजदूरों की नजर कोबरा सांप पर पड़ी। सांप को देखते ही मजदूरों के बीच हड़कंप मच गया। इसके बाद इसकी सूचना रेस्क्यू टीम को दी गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यूकर्ता घटनास्थल पर पहुंचे और काफी सावधानी के साथ विषैले कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद सांप को आबादी से दूर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। समय रहते सांप का सुरक्षित रेस्क्यू होने से गोदाम में काम कर रहे मजदूरों ने राहत की सांस ली।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!