Search

May 12, 2026 4:13 pm

दुर्गा सोरेन सेना के जिलाध्यक्ष ने सड़क जाम व अवैध ई रिक्शा के परिचालन के खिलाफ खोला मोर्चा

उक्त मुद्दे पर अनुमंडल पदाधिकारी से की मुलाकात

सुदीप कुमार त्रिवेदी

पाकुड़ शहरी क्षेत्र में हर रोज लगते जाम व शहर में बेतरतीब तरीके से चल रहे अवैध ई रिक्शा परिचालन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इ बाबत दुर्गा सोरेन सेना के जिला अध्यक्ष ने अनुमंडल पदाधिकारी से मिलकर पाकुड़ नगर शहरी क्षेत्र में सड़क जाम और बिना नंबर के ई-रिक्शा एवं ट्रैफिक नियमो में अनिमिता बरती जा रही परिचालन पर रोक लगाने हेतु अनुरोध पत्र भी सौंपा । पाकुड़ नगर के शहरी क्षेत्र में प्रतिदिन सड़क जाम की समस्या गंभीर रूप से बढ़ती जा रही है। यह समस्या न केवल लोगों के दैनिक जीवन को बाधित कर रही है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ा रही है। इसका मुख्य कारण बिना नंबर के ई-रिक्शाओं का अनियंत्रित परिचालन है। इन ई-रिक्शा की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और इनका अनियंत्रित संचालन सड़क पर यातायात को बाधित कर रहा है। इस कारण आम जनता को यातायात में अत्यधिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, और आपातकालीन सेवाओं को समय पर पहुंचने में अत्यधिक परेशानी होती है। प्रतिदिन सुबह के समय ट्रैफिक पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियम में अनिमिता बरती जा रही है। बच्चो का स्कूल खुला हुआ है, उसके बाबजूद मालपाहाड़ी सड़क से पाकुड़ शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों को प्रवेश करने दिया जाता है । पाकुड़ हरिणडांगा बाजार में अपने दुकान के सामने दुकानदार अपनी दुकान को बाहर की ओर ले आते हैं । इसके अलावे कई सारे दुकानदार फुटपाथ की जगह पर भी अपनी दुकान लगाते हैं जिससे भी शहरी क्षेत्र में सड़क जाम समस्या बनी रहतीं हैं ऐसे में अतिक्रमण की आवश्यकता हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!