Search

May 12, 2026 3:17 pm

भाजपा ने पूरे जिले में मनाया बलिदान दिवस

एक पेड़ माँ के नाम, अभियान की शुरूआत की गई

राजकुमार भगत

भारतीय जनता पार्टी, जिला पाकुड़ ने पूरे जिले के प्रत्येक बूथ स्तर में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, पाकुड़ के जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय के साथ भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने टीन बंगला, पाकुड़ में डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदमकद प्रतिमा पर भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित किया । जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के द्वारा भारत के विकास में किये गये अनुकरणीय योगदान एवं भारत की एकता को और अधिक मजबूत बनाने के लिए किये गये अद्वितीय प्रयासों के लिए प्रत्येक भारतीय हमेशा उनके ऋणी रहेंगे। तत्कालीन नेहरू सरकार में धारा 370 के तहत विशेष दर्जा दे दिये जाने के कारण जम्मू कश्मीर में अलग झण्डा, अलग संविधान एवं वहाँ के मुख्यमंत्री का वजीरे आजम अर्थात प्रधानमंत्री कहलाये जाने के साथ भारत के अन्य राज्यों से वहाँ जाने के लिए परमीट लेना आवश्यक कर दिये जाने पर इसका पूरजोर विरोध करते हुए डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने संसद में अपने भाषण में धारा 370 को समाप्त करने की जोरदार वकालत कर एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंग का नारा बुलंद किया था। उन्होंने तत्कालीन नेहरू सरकार को चुनौती देते हुए जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने एवं उसे भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाने के लिए वर्ष 1952 में जम्मू की विशाल रैली को संबोधित करते हुए अपना संकल्प व्यक्त किया था कि या तो वे जम्मू के लोगों को भारतीय संविधान प्राप्त करायेंगे या फिर इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए अपना जीवन बलिदान कर देंगे। जिसके बाद वे अपने इस संकल्प को पूरा करने के लिए वर्ष 1953 में बिना परमिट लिये जम्मू कश्मीर की यात्रा पर निकल पड़े, परन्तु वहाँ पहुँचते ही उन्हें गिरफ्तार कर नजरबन्द कर दिये जाने से श्रीनगर की जेल में 23 जून, 1953 को संदेहास्पद स्थिति में उनकी मृत्यु की खबर आई। देश की एकता एवं अखंडता के लिए अपने जीवन का बलिदान देनेवाले माँ भारती के ऐसे वीर सपूत डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें शत शत नमन करता हुँ। आज देश खुश है कि उनके अधूरे सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2019 को धारा 370 को हटाकर पूरा किया। भाजपा,जिला पाकुड़ आज की तिथि से लेकर डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती दिवस 06 जुलाई, 2024 तक पखवाड़ा के तहत प्रत्येक बूथ पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण एवं जल श्रोतों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाएगी। मौके पर पूर्व विधायक वेणी प्रसाद गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष विवेकानन्द तिवारी, वरिष्ठ नेता विश्वनाथ भगत, जिला मीडिया प्रभारी बिक्रम कु. मिश्रा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रूपाली सरकार, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष अजित रविदास, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि जयसवाल, नगर अध्यक्ष पंकज साहा महामंत्री सोहन मंडल, नगर उपाध्यक्ष मनोरमा देवी एवं संजय सरकार, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष कुन्दन सिंह, प्राची चौधरी, क्रांति शर्मा, निधि गुप्ता, रूपेश भगत, दुलाल सिंह मौजुद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!