Search

May 12, 2026 3:23 pm

मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)भारतीय जनता पार्टी लिट्टीपाड़ा मंडल अध्यक्ष शिव प्रसाद पहाड़िया के नेतृत्व में रविवार को बूथ नंबर 41पर जनसंघ के संस्थापक, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद व राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार, प्रखर विचारक और शिक्षाविद श्रद्धेय डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया।लिट्टीपाड़ा मंडल अध्यक्ष शिव प्रसाद पहाड़िया ने कहा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र के उत्कर्ष और वैभव को समर्पित कर दिए। भारत के संप्रभुता की रक्षा और शिक्षा जगत के लिए किए गए उनके कार्य अविस्मरणीय हैं।डाॅ. श्यामा प्रसाद जी का त्याग और समर्पण प्रत्येक भारतवासी में राष्ट्र प्रथम की भावना और सर्वस्व समर्पण की प्रेरणा का सृजन करते रहेंगे।मौके पर लिट्टीपाड़ा विधानसभा कोर कमेटी सदस्य अनिता मुर्मू, चांदू पहाड़िया,पतरास पहाड़िया,मनोज मुर्मू, बामना पहाड़िया,संजय पहाड़िया,कमला पहाड़िया,सोनी पहाड़ीन,सीताराम पहाड़िया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!