Search

May 6, 2026 4:55 pm

अभ्यास वर्ग को लेकर एबीवीपी ने बैठक की।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कल्याण छात्रवास परिसर में रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महेशपुर के सह नगर मंत्री सन्नी तिवारी के नेतृत्व में बैठक की गई. बैठक में जमशेदपुर जिला के संगठन मंत्री रायसेन मरांडी ने बताया कि आगामी 27 जून से 30 जून तक जमशेदपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का अभ्यास वर्ग होना तय हुआ है. जिसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से कई कार्यकर्ता इस अभ्यास वर्ग में भाग लेंगे. कहा हमारे महेशपुर से भी जो कार्यकर्ता इच्छुक हैं, वे भी इस अभ्यास वर्ग में शामिल होंगे. मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पीयूष चौबे, जीत साहा, शिवम चौबे, विवेक दास, रोहित यादव, सुमित सिंह, सोनू सोरेन, माईकल सोरेन, साधु मुर्मू, राजेश टुडू, रामजी मरांडी, प्रकाश टुडू सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!