सुस्मित तिवारी
हिरणपुर( पाकुड़) हिरणपुर प्रखंड कार्यालय में चुनाव कार्य से संबंधित पुनरीक्षण पूर्व गतिविधि एवं पुनरीक्षण गतिविधि करने हेतु सभी बीएलओ एवं पर्यवेक्षक का एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी -सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी हिरणपुर टुडू दिलीप के द्वारा सोमवार को प्रखंड सभागार में चुनाव से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सभी बीएलओ एवं पर्यवेक्षक उपस्थित हुए।
कार्यशाला में पुनरीक्षण पूर्व गतिविधि के लिए निर्धारित तिथि 25.06.24 से 24.07.24 तक एवं पुनरीक्षण गतिविधि कार्य पुनरीक्षण गतिविधि कार्य 25.07.24 से 20.08.24 तक करने से संबंधित जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया। 01 जुलाई को अहर्ता तिथि मानते हुए नये मतदाता को जोड़ने तथा अनुभाग में टोला को जोड़ने से संबंधित निर्देश दिए गए। मतदाता सूची से नाम हटाने, मतदान केंद्र से बाहर निवास करने एवं एक मतदाता सूची में एक से अधिक बार नाम रहने से क्रमशः अनुलग्नक प्रपत्र 6, 7, एवं 9 द्वारा हटाने से संबंधित जानकारी सभी बीएलओ को दी गई एवं अनुलग्नक प्रपत्र हस्तगत कराया गया। पुनरीक्षण गतिविधि के समय बीएलओ पर्यवेक्षक मतदाता सूची का 10 प्रतिशत या लगातार 6 घर का सत्यापन कार्य कर सत्यापित घर पर हस्ताक्षर युक्त स्टीकर चिपकाएंगे। मौके पर कामरूज्मान, जनसेवक, रितेश कुमार, प्रभारी एजीएम, सूर्या मालतो, प्रभारी एम ओ, संजीव कुमार, जे एस एस, रवि रंजन, जनसेवक, प्रेम टुडू, कनीय अभियंता, परेश कुमार, कनीय अभियंता, रंजीत हेम्ब्रम, सहायक अभियंता, ट्विंकल चौधरी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी उपस्थित रहे।






