Search

May 12, 2026 2:36 pm

सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग के द्वारा राज प्लस टू हाई स्कूल में चलाया जागरुकता अभियान।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

उपायुक्त, पाकुड़ के आदेशानुसार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर के निर्देशानुसार एवं जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक पाकुड़ के नेतृत्व मे जिला पाकुड़ में हो रही सड़क दुर्घटनाओं एवं मृत्यु दर की बढ़ोतरी को देखते हुए जिला सड़क सुरक्षा कोषांग के कर्मियों के द्वारा जिला के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान राज प्लस टू हाई स्कूल, पाकुड़ के सभी विद्यार्थियों एवं विद्यालय के शिक्षकों के बीच सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने को लेकर जागरूकता कार्यशाला का कार्यक्रम किया गया जिसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सड़क सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करने, सड़क पर वाहन चलाने के सहित नियम एवं तरीके, हेलमेट का उपयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, तेज गति से वहां न चलने,ड्राइविंग लाइसेंस का उपयोग, ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया,हिट एंड रन से मिलने वाले मुआवजा के बारे में, गुड़ सेमीरिटर्न (नेक नागरिक) के दायित्व एवं अन्य के बारे में विस्तार से बताया गया जिसमें परिवहन विभाग के कर्मियों के द्वारा बताया गया कि माह जनवरी 2024 से मई 2024 तक पाकुड़ जिला अंतर्गत कुल 40 सडक दुर्घटनाएं हुई है जिसमें कुल 40 लोगों की मृत्यु इस सड़क दुर्घटना में हुई है एवं कुल 16 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है जिसका इलाज वर्तमान मे अन्य अस्पताल मे चल रहा है जो कि पिछले साल की तुलना में मृत्यु दर में कुल 10 लोगों का इजाफा हुआ है l जो कि कुल सड़क दुर्घटनाओं मे लगभग 40% की बढ़ोतरी है l जिसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के द्वारा सड़क परिवहन के सभी नियमों का पालन करने को लेकर प्रतिज्ञा ली गई और आगे भविष्य मे परिवहन के सभी नियमों का पालन करने तथा दूसरों को भी नियमों का पालन कराने को लेकर भी विद्यालय के विद्यार्थी एवं शिक्षकों के द्वारा संकल्प लिया l कार्यक्रम में उपस्थित राज प्लस टू स्कूल के प्रधानाध्यापक, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह,रोड इंजीनियर एनालिस्ट मोहम्मद अजहद अंसारी विद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे l

img 20240624 wa0025239528348200501695

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!