Search

October 18, 2026 4:16 am

परिवारिक वाद से संबंधित विशेष मध्यस्थता अभियान के दौरान दो दंपती को मेल मिलाप कर की गई विदाई।

सतनाम सिंह

झालसा रांची के निर्देशानुसार परिवारिक वाद से संबंधित विशेष मध्यस्थता अभियान जो 24 जून से 28 जून तक चलाया जा रहा है इस आभियान के दौरान मंगलवार 25 जून 2024 को मूल भरण पोषण वाद संख्या 93/2024 वादी नाजिमा बीबी अपने पति मातुल अंसारी से दिनांक 23/03/24 से अलग अपने मायके में रह रही थी। नाजिमा बीबी के साथ एक दो साल की बच्ची भी है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में आयोजित विशेष मध्यसता अभियान के दौरान मंगलवार को मेडिएटर अधिवक्ता राजीव कुमार झा के अथक प्रयास से दोनों पति-पत्नी को मिलाकर मध्यस्थता को सफल बनाया।
प्रधान न्यायाधीश कुटम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश शेषनाथ सिंह द्वारा दोनों पति-पत्नी को एक दूसरे को फूल माला पहनकर विदाई कराया गया और पति-पत्नी को साथ रहने तथा खुशी-खुशी जीवन व्यतीत करने को कहा गया। इस विशेष मध्यस्थता अभियान में डालसा सचिव अजय कुमार गुड़िया का अहम योगदान रहा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!