Search

May 12, 2026 12:30 pm

सड़क सुरक्षा नियमों से अवगत हुए डी ए वी के छात्र।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

पाकुड़, जिला परिवहन कार्यालय के द्वारा मंगलवार को स्थानीय विद्यालय डी ए वी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बच्चों एवं शिक्षकों के बीच परिवहन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों को यातायात के नियमों की गहन जानकारी दी गई। जिला परिवहन कार्यालय के पदाधिकारियों में रितेश कुमार ने छात्रों को सड़क पर चलने के दौरान पूरी सतर्कता एवं सावधानी रखने की अपील की। उन्होंने छात्रों को पैदल, साइकिल, स्कूटी चलाते समय सड़क पर विशेष ध्यान देने की बात कही। पैदल एवं साइकिल वाले सड़क पर करते समय पहले रुकें, दोनो तरफ देखें तभी सड़क पार करें। विद्यालय प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती ने इस जागरूकता अभियान हेतु पूरी परिवहन विभाग का धन्यवाद ज्ञापन किया एवं अपने संबोधन में सभी शिक्षकों से बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने का अनुरोध किया। उन्होंने छात्रों को मानव सम्पदा बताते हुए कहा कि ये छात्र देश के भविष्य हैं। सामाजिक, पारिवारिक एवं राष्ट्रीय हित में इनका योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी छात्रों एवं शिक्षकों को शपथ दिलाया कि वे एंबुलेंस को रास्ता देंगे, यातायात नियमों का पालन करेंगे एवं इन नियमों के प्रति दूसरों को भी जागरूक करेंगे। मौके पर वरीय शिक्षक संजीव कुमार मिश्रा, प्रदीप कुमार आचार्या, अमित कुमार आदि मौजूद थे।

img 20240625 wa0021614950715438142479

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!