अनुपस्थित कार्यकर्ता अगले बैठक में रहे उपस्थित अन्यथा होगी करवाई।
राजकुमार भगत
पाकुड़। मंगलवार को जिले के धनुषपूजा स्थित जिला झामुमो कार्यालय में झामुमो जिलाध्यक्ष शश्याम यादव की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी शामिल हुए।बैठक में लोकसभा चुनाव की समीक्षा की गई तथा आगामी आसन्न विधानसभा चुनाव के लिए और बेहतर करने को लेकर क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया गया तथा 30 जून को हूल दिवस के अवसर पर पूर्वाह्न 10:30 बजे जिले के सिदो कान्हू पार्क स्थित वीर शहीद सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पर विचार विमर्श किया गया।तथा सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष अपने अपने प्रखंड में भी धूमधाम से हूल दिवस मनाने का फैसला लिया गया।अनुपस्थित केंद्रीय समिति के सदस्य, जिला वर्ग संगठन के पदाधिकारी, जिला समिति के सदस्य को सख्त निर्देश दिया गया की कि अगली बैठक में उपस्थित रहेंगे अन्यथा पार्टी उनपर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को स्वतंत्र होगी। जिला सचिव सुलेमान बास्की ने आसन्न विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने व संगठन मजबूती की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया।मौके पर जिला संगठन सचिव महमूद आलम, जिला सह सचिव मुसलोद्दीन अंसारी, जिला सह सचिव कुणाल अल्फ़्रेड हेम्ब्रम, युवा जिला सचिव उमर फारूक, महिला जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, बुद्धिजीवी जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, सचिव नूर आलम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, सचिव राजेश सरकार, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष चरण मुर्मू, सचिव जावेद आलम, अमड़ापाड़ा प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां, प्रखंड उपाध्यक्ष कलाम अंसारी, प्रखंड सचिव माइकेल मुर्मू, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, सचिव मईनुद्दीन अंसारी, केंद्रीय सदस्य मिथिलेश घोष, केंद्रीय सदस्य दीपू मुर्मू,जिला सदस्य अब्दुल उदूद, जिला सदस्य सामसुन मुर्मू, जिला सदस्य तनवीर आलम, जिला सदस्य मुस्लिम अंसारी, जिला सदस्य वकील मुर्मू, युवा जिला उपाध्यक्ष गाजी मंडल, जिला सोशल मीडिया सदस्य आफताब आलम, मोबारक होसैन, विश्वजीत दास, अबुल कलाम, प्रसाद हांसदा, पागान हांसदा, नसी अहमद, एमेली सोरेन, अन्ना हेम्ब्रम, दयानंद भगत, मो० रियाज सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहें।




