सुदीप कुमार त्रिवेदी
हिरणपुर प्रखंड की तोडाई गांव में एक 10 वर्ष का रविंद्र रविदास पिता दिलीप रविदास का पुत्र को खाली डंपर के द्वारा चपेट में आने से दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे पाकुड़ जिला के राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के द्वारा जिला प्रशासन से मांग की गई थी की पाकुड़ दुमका मुख्य सड़क पर खाली डंपरों का ट्रिप करने के चक्कर में लोग दुर्घटना ग्रसित हो जाते हैं इसलिए डंपर की परिचालन पर रोक लगाने की कृपा की जाए जिसकी सूचना पाकुड़ मीडिया वालों को भी दी गई थी और प्रिंट मीडिया में जोर-शोर से इस मांग को उठाया गया था तब पाकुड़ उपायुक्त महोदय ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए डीबीएल एवं बीजीआर कंपनी को निर्देश दिया है कि अपना अधिकृत सड़क पर अपना लोड एवं खाली डंपर चलाएं जनहित में उपायुक्त महोदय का यह निर्णय स्वागत योग्य है ।




