Search

May 12, 2026 9:19 am

सिद्धू कान्हु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर धूमधाम के साथ हुल दिवस मनाया जाएगा।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)झामूमो प्रखण्ड कमिटी लिट्टीपाड़ा की एक बैठक बुधवार को मांझी विजय मराण्डी स्टेडियम में प्रखण्ड अध्यक्ष चरण मुर्मू की अध्यक्षता मे की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 30जून 2024/हुल दिवस प्रखण्ड के लिट्टीपाड़ा चौक स्थित सिद्धू कान्हु प्रतिमा पर झामूमो के कार्यकर्ताओं द्वारा सुबह 10 बजे माल्यार्पण किया जाना है। जिसके लिऐ प्रखण्ड के सभी स्तर के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दिया गया की इस कार्यक्रम की जानकारी लोगो तक दें और ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों की उपस्तिथि को लेकर कार्यकर्ताओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।साथ ही बैठक में बीते लोकसभा चुनाव की समीक्षा भी की गई। जिनमे चुनाव में लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड के बेहतर परिणाम के लिए सभी कार्यकर्ताओं को प्रखण्ड कमिटी की ओर से धन्यवाद दिया गया और आने वाले विधान सभा चुनाव मे इस से बेहतर परिणाम कैसे पार्टी को मिले इस पर भी विचार व्यक्त किया गया। बैठक में,सचिव जावेद आलम, दिनेश मुर्मू, प्रसाद हांसदा, फ्रांसिस हेंब्रम, समियेल मुर्मू, रूपलाल हंसदा, कृपाल तुरी, सगीर अहमद, जोसेफ हांसदा, वकील मुर्मू, बबलू मरांडी, दारिक मंडल रंजन साहा, मोतीलाल मरांडी, सुनील मुर्मू के अलावे दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!