Search

October 18, 2026 12:28 am

भाजपा का वर्चुअल बैठक संपन्न, लिए गए अहम निर्णय

राजकुमार भगत

पाकुड़ । भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय के अध्यक्षता में एक वर्चुअल बैठक की गई। तय किया गया की डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्य तिथि को उनके बलिदान दिवस रूप में 06 जूलाई, 2024 तक के पर्यावरण संरक्षण एवं इसके प्रति लोगों में जागरूकता के उद्देश्य से पूरे जिले भर में ”एक पेड़ माँ के नाम“ के तहत पौधारोपण के साथ जलस्त्रोतों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियानचलाया जाएगा। इस अवसर पर पूरे जिले भर में नये या ऐसे मतदाता जिसके नाम मतदाता सूची में किसी कारणवश नहीं चढ़े या नाम काट दिये गये है, उनको चिन्हित कर किसी प्रकार की अनियमितता, गड़बड़ी या लापरवाहिता के विरूद्ध कारवाई हेतु भारत निर्वाचन आयोग को पत्राचार के साथ आगामी विधानसभा चुनाव से पहले वैसे सभी मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में चढ़ाने हेतु संबंधित फॉर्म भरवाकर जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करवाने से लेकर मतदाता सूची में यथाशीघ्र नाम चढ़वाने एवं मतदाता पत्र दिलाने तक की सभी प्रक्रियाओं को संगठन स्तर पर किया जायेगा। जिसका प्रभार- भाजपा पदाधिकारी साबरी पाल, कामेश्वर दास एवं बिक्रम कुमार मिश्रा को दिया गया।28 जून को शक्ति केन्द्रों के बैठक सुनिश्चित की जाएगी। 30 जून, 2024, “हूल दिवस” मनाई जाएगी।
मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर सुनने के लिए प्रेरित करने का कार्य किया जाएगा। वर्चुअल बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह, मीरा प्रवीण सिंह, जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, जिला महामंत्री शिला हेम्ब्रम, लिट्टीपाड़ा पूर्व प्रत्याशी दानियल किस्कू, मंडल अध्यक्ष अरूण चौधरी, साधन झा, सदानंद राजवाड़, मनोरंजन सरकार, पंकज साह, गौतम पाल, विजय भगत, बिक्रम कुमार मिश्रा मौजूद रहें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!