बंदोबस्ती नवीनीकरण को लेकर भी दिया सख्त निर्देश।
सुस्मित तिवारी।
हिरणपुर (पाकुड): अतिक्रमण को लेकर लिट्टीपाड़ा अंचलाधिकारी सह बीडीओ श्रीमान मरांडी ने जबरदहा स्थित बाजार के एक नम्बर गली में स्थित 67 दुकानदारों को नोटिश दिया है। वही दुकानों की बंदोबस्ती नवीनीकरण न होने को लेकर दुकानदारों को सख्त निर्देश भी दिया गया है। दुकानदारों द्वारा की गई अतिक्रमण को लेकर अंचलाधिकारी द्वारा बीते सात जून को गठित टीम द्वारा 11 व 12 जून 2024 को जबरदहा मौजा के एक नंबर गली में स्थित दुकानदारों द्वारा की गई अतिक्रमण की जाँच व मापी किया गया था। जांच के दौरान पाया गया कि बंदोबस्त प्राप्त भूमि से अधिक का अतिक्रमण दुकानदारों द्वारा किया गया हैं। वहीं जांच के दौरान पाया गया कि अभी तक बंदोबस्ती दुकानों का नवीनीकरण अद्यततन नही किया गया है। सीओ ने सभी दुकानदारों को नोटिश करते हुए कहा है कि बिहार लोकभूमि अतिक्रमण नियमावली के तहत सभी दुकानदार तीन जुलाई को दुकानों से सम्बंधित बंदोबस्ती की सभी दस्तावेज सहित कार्यालय में उपस्थित हो। अतिक्रमण मुक्त करने के लिए दुकानदारो के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।







