Search

May 12, 2026 8:10 am

बीडीओ ने प्रखंड में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की।

अब्दुल अंसारी

प्रखंड कार्यालय पाकुडिया में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी साईमन मरांडी की अध्यक्षता में प्रखंड में चल रहे विकास योजनाओं , मनरेगा के तहत पोटो हो खेल मैदान , वृक्षारोपण एवं अबुआ आवास योजना को लेकर पंचायत सचिवों और रोजगार सेवकों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई । मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में चल रहे योजनाओ का पंचायतवार समीक्षा की । सभी पंचायत में दिये गए लक्ष्य के अनुरूप योजनाओं एवं मनरेगा अंतर्गत मजदूरों से संबंधित समीक्षा की गई । बीडीओ ने बताया कि अबुआ आवास योजना के अंतर्गत लाभुकों के खाते में दूसरी किस्त आने में परेशानी न हो जिसको लेकर आवश्यक दिशा निर्देश पंचायत सचिवों को दिया गया है । मनरेगा के तहत सभी संचालित अपूर्ण योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण कर क्लोज करने का निर्देश दिया गया । मौके पर बीपीआरओ त्रिदीप शील,बीपीओ जगदीश पंडित , सहायक अभियंता रोहित गुप्ता,कनिय अभियंता लालू रविदास एवं सभी पंचायत के पंचायत सचिव सहित ग्रामरोजगार सेवक उपस्थित थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!