Search

October 17, 2026 11:38 pm

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में दस दिवसीय गैर आवासीय इंटर्नशिप का सफल आयोजन किया गया.

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड के रहसपुर, गढ़बाड़ी, बड़कियारी व बलियापतरा विद्यालय के 8वीं और 9वीं वर्ग के छात्र- छात्राओं को भारती एयरटेल फाउंडेशन के द्वारा झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में दस दिवसीय गैर आवासीय इंटर्नशिप का सफल आयोजन किया गया. वही भारती फांउडेशन के अभिषेक कुमार ने बताया कि इस इंटर्नशिप कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बैंकिंग सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना और उनमें बैंकिंग सेवा के प्रति रुचि उत्पन्न करना है. ताकि भविष्य में वे इस क्षेत्र में अपना करियर बना सकें. इस इंटर्नशिप के दौरान विद्यार्थियों को बैंकिंग सेक्टर की संचालन प्रणाली, उसकी प्रक्रियाओं व क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न करियर अवसरों के बारे में प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हुआ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!