Search

May 6, 2026 2:34 pm

मांझी, परगना लहान्ति बैसी संगठन 30 जून को मनाएगा हूल दिवस

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला अध्यक्ष ने सूचित करते हुए आग्रह किया है कि सभी लोग इस कार्यक्रम में भाग लें : जिला अध्यक्ष सनत कुमार सोरेन

कार्यक्रम समाप्ति के बाद शिक्षा स्वास्थ्य तथा रोजगार, पाकुड़ रेलवे के विकास, जिला में भ्रष्टाचार को रोकने, समाज के शोषित वंचित और पिछड़ों के हक अधिकार को लेकर होगी चर्चा

यासिर अराफ़ात।

पाकुड़ : 30 जून को हूल दिवस है. कई संगठन और राजनीतिक पार्टियों हूल दिवस मनाने जा रही है. इसी हूल दिवस को लेकर मांझी, परगना लहान्ति बैसी संगठन के जिला अध्यक्ष सह पूर्व डीएसपी पाकुड़ के जिला अध्यक्ष सनत कुमार सोरेन जी ने एक सूचना जारी करते हुए कहां है कि प्रत्येक साल 30 जून को मनाए जाने वाला महान क्रांतिकारी हूल दिवस का स्मरण करते हुए पाकुड़ जिला मांझी परगना तथा स्वशासन व्यवस्था से जुड़े सभी साथियों को सूचित किया जाता है कि इस साल का हूल दिवस मनाने के लिए 30 जून को 9:00 बजे दिन में अपने साधन के द्वारा स्थानीय सिद्धू कानून पार्क पाकुड़ के नजदीक उपस्थित हो जाएंगे. वहीं से 10:00 बजे प्रोसेशन निकलते हुए पूर्व की भांति विभिन्न जगहों से होते हुए पुनः उसी स्थान पर एकत्रित होंगे तथा पार्क में महान क्रांतिकारी जननायक अमर शहीद सिद्धू कान्हू की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद अपना अपना विचार को अभिव्यक्त करते हुए कार्यक्रम को समाप्त करेंगे. इस अवसर पर हम सभी को एकरूपता एकता तथा अखंडता का परिचय देने की आवश्यकता है.साथ ही कार्यक्रम समाप्ति के बाद पाकुड़ जिला के कुछ मुद्दों को लेकर सभी की राय शुमारी ली जाएगी. जिसमें चर्चा का विषय रहेगा.

  1. शिक्षा स्वास्थ्य तथा रोजगार को लेकर संगठन चर्चा के माध्यम से लेगा अहम निर्णय.
  2. पाकुड़ जिला में घोटाला और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कानूनी प्रक्रिया के तहत संगठन लेगा अहम निर्णय.
  3. समाज के शोषित वंचित तथा पिछड़े लोगों के हक और अधिकार के लिए आवाज उठाएगा संगठन.
  4. पाकुड़ रेलवे स्टेशन के विकास के लिए कानूनी प्रक्रिया के तहत आपसी सलाह मशवरा से लिया जाएगा अहम् निर्णय.
  5. पाकुड़ जिला के खनिज संपदा से प्रशासन को मिलने वाले डीएमएफटी तथा सीएसआर फंड के माध्यम से संगठन के द्वारा पाकुड़ जिला में ही किया जाएगा विकास कार्य.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!