Search

September 8, 2026 8:15 pm

किताबों से जुड़े स्कूली बच्चे, लाखों बच्चों ने एक साथ किया सामूहिक पठन।

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर आधे घंटे तक चला सामूहिक पठन अभियान, शिक्षकों ने भी बच्चों के साथ पढ़ीं किताबें।

पाकुड़। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मंगलवार को जिले के 970 विद्यालयों में 1.21 लाख विद्यार्थियों ने एक साथ किताबें पढ़ीं। सुबह 11 से 11:30 बजे तक चले ‘मेरे शब्द–मेरी कहानी’ पठन अभियान में 2,015 शिक्षक भी बच्चों के साथ शामिल हुए। स्कूलों में बच्चों ने अपनी पसंद की किताबों और बाल साहित्य का सामूहिक पठन किया।
अभियान का मकसद बच्चों में पढ़ने की नियमित आदत विकसित करना और पुस्तकों के प्रति रुचि बढ़ाना था। अधिकारियों ने बच्चों को रोजाना किताब पढ़ने तथा पठन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिता पुरती और जिला शिक्षा अधीक्षक प्रियाश्री भगत ने पीएम श्री मध्य विद्यालय धनुषपूजा एवं प्राथमिक विद्यालय शहरकोल टोला पहुंचकर बच्चों के साथ पठन गतिविधि में हिस्सा लिया। वहीं एडीपीओ पीयुष कुमार ने मध्य विद्यालय बिल्टू का भ्रमण किया।
अधिकारियों ने कहा कि नियमित पठन से बच्चों की भाषाई समझ, अभिव्यक्ति क्षमता, सोचने-समझने की क्षमता और आत्मविश्वास मजबूत होता है। अभियान के जरिए स्कूलों के साथ घरों में भी पढ़ने की संस्कृति विकसित करने का संदेश दिया गया।

img 20260908 wa00574015259857945902072
img 20260908 wa00566771897061523180300

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!