Search

May 12, 2026 4:09 am

दुर्गा सोरेन सेना ने बिजली किल्लत की ओर ध्यानाकर्षण करने हेतु विभाग को लिखा पत्र

सुदीप कुमार त्रिवेदी

सदियों से पारंपरिक रूप से पाकुड़ शहरवासी की आदतों में शुमार बाधित बिजली की परेशानी की गंभीरता को समझते हुए, दुर्गा सोरेन सेना के जिलाध्यक्ष उज्जवल भगत ने बिजली समस्या को कभी भी गंभीरता से ना लेने वाले बिजली विभाग का ध्यानाकर्षण करते हुए पत्र लिखकर समस्या के अविलंब समाधान हेतु अपील की है । दुर्गा सोरेन सेना के जिलाध्यक्ष उज्जवल भगत अपनी सांगठनिक सदस्यों के साथ आज बिजली विभाग के अधिकारी से मिलकर समस्या के बाबत पाकुड़ शहरी की ओर से अपनी बात रखी एवं पत्र समर्पित किया । सोरेन सेना के जिलाध्यक्ष ने अपने पत्र में लिखा है कि पाकुड़ जिला बतौर व्यावसायिक जिला होने के कारण सरकार को करोड़ों रूपये का राजस्व प्रदान करता है लेकिन सदियों से यह इलाका एवं यहाँ के लोग बिजली की आँख मिचौली से परेशान होते रहे हैं । बिजली की सुदृढ़ व्यवस्था की उम्मीद में कई पीढ़ियाँ गुजर गई लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। पत्र के माध्यम से पाकुड़ शहरी क्षेत्र में हर दिन होने वाले लोडशेडिंग की समस्या की ओर भी ध्यानाकर्षण किया गया है । पत्र में कहा है कि पाकुड़ शहरी क्षेत्र में बार-बार होने वाली बिजली की समस्या, बिजली गुल होना और लोड शेडिंग शहरवासी लिए एक दैनिक संघर्ष बन गया है। इसके परिणामस्वरूप दैनिक कार्य करने में कठिनाई हो रही है, और व्यवसाय भी प्रभावित हो रहे हैं। स्थिति निराशाजनक और विघटनकारी है। दुर्गा सोरेन सेना के पाकुड़ जिला अध्यक्ष उज्जवल भगत ने बगल के पश्चिम बंगाल की बेहतर बिजली व्यवस्था का आइना दिखाते हुए इसे पाकुड़ व झारखंड के लिए अपमानजनक करार दिया है । अपने पत्र में जिलाध्यक्ष ने उक्त बिजली आपूर्ति की समस्या के समाधान करने की अपील करते हुए कहा कि समय रहते अगर जनहित की इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो दुर्गा सोरेन सेना आंदोलन करने को बाध्य होगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!