Search

May 12, 2026 3:02 am

शादी का झांसा दे एक साल तक युवक करता रहा नाबालिक के साथ यौन शोषण।

अमर भगत

पाकुड़: महेशपुर थाना क्षेत्र की एक नाबालिक लडकी के साथ अमरापाड़ा के युवक ने शादी का झांसा देकर एक साल तक अवैध संबंध बनाता रहा,लड़की के द्वारा शादी का दवाब बनाने पर युवक ने लड़की के साथ मारपीट करते हुए लड़की को घर से बाहर निकाल दिया।
नाबालिक की मां के द्वारा थाना में लिखित बयान पर अमड़ापाड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया, पीड़िता के मां ने कहा की कोर्ट परिवाद के माध्यम से थाना में मामला दर्ज कराया गया है, आवेदन के अनुसार पीड़िता के मां ने बताया कि अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक मुंशी सोरेन ने मेरी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर कर शादी करने का झांसा दे एक साल तक अवैध संबंध बनाता रहा जब लड़की द्वारा शादी का दवाब पड़ा तो लड़का मुकर गया और लड़की के साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। थाना प्रभारी के निर्देश पर युवक मुंशी सोरेन पर कांड संख्या 31/24 धारा 376 एवं पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए नाबालिक लड़की को मेडिकल जांच के लिए पाकुड़ भेजा गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!