Search

October 17, 2026 7:49 pm

हूल बैसी दुमका की 169वां हूल दिवस पदयात्रा लिट्टीपाड़ा पहुंची।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा(पाकुड़)हूल बैसी दुमका की ओर से 30 जून हूल दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई 169वां हूल दिवस पदयात्रा शुक्रवार को आमड़पारा से पाडेरकोला लिट्टीपाड़ा होते हुए धरमपुर मोड़ पहुंच कर रात्रि विश्राम किए.मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने पदयात्रा में शामिल पद यात्री का स्वागत किया। बताया गया कि इस 5 दिवसीय हूल पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य अमर शहीद सिदो कान्हू, चांद भैरव, फूलो झानो एवं हजारों संथालों के त्याग एवं बलिदान को श्रद्धांजलि देना है। रात्रि विश्राम के दौरान लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी ने सभी के लिए भोजन का भोजन का व्यवस्था की सुबह भोजन करने का उपरांत सिद्धू कानू पर माल्यार्पण करने के उपरांत हरी झंडी दिखाकर पद यात्रियों को भवनाडीह के लिए रवाना किए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!