Search

May 12, 2026 2:00 am

धनुषपूजा शराब दुकान में चोरी की घटना को दिया गया अंजाम

सुदीप कुमार त्रिवेदी

अमूमन शराबी अपने शराब की लत से मजबूर होकर चोरी को अंजाम देता है लेकिन यहाँ धनुषपूजा शराब दुकान में ही चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है । इस बाबत मौके पर पहुँचे उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक सन्नी तिर्की ने बताया कि गत रात्रि उक्त दुकान में चोरी होने की सूचना मिली है जिसकी सत्यापन हेतु टीम आई है, शराब की दुकान से अज्ञात चोरों ने 57400 रुपए नगद के साथ एक पेटी ब्लेंडर हाफ जिसकी कीमत 12480 रुपए है की चोरी की गई है। सत्यापन पूर्ण होने के बाद नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज़ कराई जाएगी।

img 20240630 wa00176970663797050882129

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!