Search

May 12, 2026 2:00 am

युवा नेता अफीफ अमसल ने किया कई गांवों का दौरा

कहा आलमगीर ने विकास के नाम पर सिर्फ जनता को ठगा है

बजरंग पंडित

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अकिल अख्तर के पुत्र युवा नेता अफीफ अमसल ने सदर प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्या से रूबरू हुए। युवा नेता ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सदर प्रखंड के मानिकापाड़ा, मदन मोहनपुर, जमशेरपुर सहित कई पंचायत का दौरा किया। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में विकास के नाम पर सिर्फ जनता को ठगने का काम किया गया है। ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम 15 वर्षों से तानाशाही शासन कर भोली-भली जनता को लुटने का काम किया है। उसका जवाब जनता मांग रही है। पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने गिरफ्तार कर जेल भी भेजा है। करोड़ों का घोटाला करने वाले मंत्री गांव की विकास की जगह सिर्फ अपनी और अपने परिवार का विकास किया है। आज गरीब, बेरोजगारी, स्वास्थ्य की कमी, शिक्षा की कमी है। मौके पर अब्दुल रसीद उर्फ मूसा, मंजूर आलम, सद्दाम अब्बास अली, अब्दुल अलीम, सदाकस, अब्दुल हलीम, अलाउद्दीन शेख के अलावे अन्य मौजूद थे।

img 20240630 wa00256514120157422756634

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!