Search

May 12, 2026 12:52 am

आदिवासी कल्याण बालक छात्रावास के छात्रों ने हुल दिवस पर निकाली महारैली

सिधो कान्हो, चाँद भैरव एवं फूलो झानो की झाँकी बना आकर्षण का केंद्र

सुदीप कुमार त्रिवेदी

कुमार कालिदास मेमोरियल कालेज के आदिवासी कल्याण छात्रावास के छात्र छात्राओं ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हूल दिवस के उपलक्ष्य महारैली निकाला । केo केo एमo कालेज के प्राचार्य ने हजारों की संख्या में उपस्थित छात्र छात्राओं के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर महारैली की शुरुआत की । उक्त महारैली में शामिल सभी छात्र पहले पाकुड़ रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम पहुँचे, तत्पश्चात वीर शहीदों की जयघोष व जयकारे की गूँज के साथ नगर भ्रमण करते हुए सर्वप्रथम गांधीजी चौक पहुँचे । पूरे नगर के भ्रमण के दौरान सभी महापुरुषों की प्रतिमा और मूर्ति पर माल्यार्पण किया एवं अंत में स्थानीय सिद्धो कान्हो मुर्मू पार्क पहुँचे । जहाँ छात्र छात्राओं ने वीर शहीद सिद्धो कान्हो, चाँद भैरव की आदम कद प्रतिमा पर श्रद्धानत होते हुए माल्यार्पण किया । छात्रावास की ओर से आयोजित इस रैली में छात्रों ने सिद्धो कान्हो, चाँद भैरव व फूलो झानो की जीवित झाँकी निकाली जो पूरे शहर के लिए कुतूहल व आकर्षण का केंद्र बना। झाँकी में सिद्धो कान्हो के मानवीय रूपांतरण में क्रमशः लुखीजन किस्कु व दशरथ हेंब्रम, चाँद भैरव के रूप में क्रमशः लुखीराम मरांडी व महेश सोरेन एवं फूलो झानो के रूप में पिंकी किस्कु व मंजू मरांडी ने भाग लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जयसेन सोरेन, सुशील हाँसदा, जीवन बास्की, निकिता हाँसदा, कमल मुर्मू, जीतराम मुर्मू, एकवाई सोरेन, कैलाश मरांडी, संतोष मरांडी, सुलेधन हाँसदा, राणा हेंब्रम, पिंकी सोरेन व रासमुनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!