Search

October 17, 2026 6:15 pm

रांची के बैठक में उपस्थित हुए टीएमसी उपाध्यक्ष

विधानसभा चुनाव में पाकुड़ से संभावित उम्मीदवार होंगे मो आसरसफुल शेख़

राजकुमार भगत

पाकुड़। 30 जून को झारखंड प्रदेश का ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस का रांची पार्टी कार्यालय में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष फिलमोन टोप्पो ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2024 के लिए तैयारी में अभी से सभी कार्यकर्ता को जुड़ जाना है। प्रदेश प्रवक्ता संजय पाण्डे एंव सभी प्रदेश के नेताओं ने कहा कि झारखण्ड प्रदेश व पाकुड़ विधान सभा क्षेत्र सबसे सीनियर लीडर प्रदेश उपाध्यक्ष मो0 आसराफुल शेख (अधिवक्ता ) को आगामी पाकुड़ विधान सभा क्षेत्र से 2024 के विधान सभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है । पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बहुत ही जल्द एक टीम गठित कर झारखंड प्रदेश कमिटी पार्टी संगठन को मजबूत करने को लेकर कार्यकर्ता कोलकाता जाएंगे। पश्चिम बंगाल के तर्ज पर 2024 के झारखण्ड विधान सभा चुनाव लडा़ जाएगा ! झारखंड के सत्ता भोगी सभी पार्टीओं ने पिछले 24 वर्षो से झारखण्ड के आवाम को दोहन,शोषण करते आ रहे । आप सब देख रहे हैं कि पश्चिम बंगाल में 34 वर्षो का तानाशाही वाम मोर्चा को टीएमसी पार्टी ने पश्चिम बंगाल में ध्वस्त कर वहां के आवाम को मुक्ति दिलाई हैं ! झारखण्ड प्रदेश विकास एकमात्र पार्टी टीएमसी ही कर सकती है। इसकी जानकारी मोहम्मद नजीर हुसैन मीडिया प्रभारी पाकुड़ ने दी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!