ग्रामीणों ने तीन चोर को पकड़ किया पुलिस के हवाले।
पल पल खबर ले रहे थे एसडीपीओ, डीएन आजाद।
बजरंग पंडित
पाकुड़: सोमवार एक जुलाई को देश में नया कानून लागू हो गया है जिसको लेकर कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कानून के तहत पाकुड़ मुफस्सिल थाना में ऑन द स्पॉट पहला मामला दर्ज किया गया है मामला सुबह 11 बजे तीन लड़कों के द्वारा महंगे केबल तार चोरी कर बोरा में डाल प्यादापुर, बेलडांगा के रेलवे लाइन से गांव की तरफ सीधा आ रहे है ग्रामीणों ने चेहरे देखने पर कुछ शक हुआ पूछे जाने पर तीनो लड़के बोरा की फेंक भागने लगे जिससे ग्रामीणों का शक और गहरा हो गया और दौड़ा कर उन तीनो लड़के को धर दबोचा और उसके बाद बोरा की जांच की गई जिसके अंदर महंगे तीन क्वाइल केबल तार पाए गए,ग्रामीणों के द्वारा सभी लड़कों को एक जगह रख इस संबंध की जानकारी मुफसील थाना प्रभारी संजीव कुमार झा को दी गई, बिना समय गंवाए थाना प्रभारी, एसआई पप्पू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे,थाना प्रभारी संजीव कुमार झा ने नए कानून संबंधित एसडीपीओ डीएन आजाद से पूछताछ कर घटनास्थल पर ही नए कानून के तहत् सारी प्रक्रिया करते हुए प्राथमिकी दर्ज की। नए बने कानून का पालन करना और गाइडलाइन के तहत थाना प्रभारी और एसआई पप्पू कुमार के द्वारा तुरंत नए कानून के तहत् ग्रामीणों की मौजूदगी में कार्यवाही करना शुरू कर दिया। थोड़ी परेशानी आ रही थी लेकिन मामले पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डीएन आजाद फोन पर पूरी सहयोग और मार्गदर्शन दे रहे थे। नए कानून का प्रक्रिया करने में पुलिस को काफी समय लगा लेकिन सबसे बड़ी बात रही की ग्रामीणों ने पहली बार गांव में सारी कानूनी प्रक्रिया पूरा होते देखा। मामले पर पुलिस ने ग्रामीणों के लिखित आवेदन पर कार्यवाही करते हुए कांड संख्या 21/24 दर्ज करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। इस पूरी कानूनी कार्रवाई में पुलिस के द्वारा वीडियो बना सुरक्षित रख लिया है ताकि डिजिटल तरीके से मामला दर्ज किया जा सके।सारी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीनों नाबालिक को पुलिस द्वारा थाना लाया गया।पुलिस के सामने तीनो लड़के ने अपना नाम और पता कबूला है तीनो लड़के पश्चिम बंगाल ग्राम लालमारी, मदरसा के पास, फरक्का, जिला मुर्शिदाबाद का रहने वाला है।थाना प्रभारी ने बताया की जरूरी जांच पड़ताल कर आगे की करवाई की जाएगी। नए कानून के तहत थाना प्रभारी के द्वारा ऑन द स्पॉट करवाई करने पर ग्रामीण काफी खुश नजर आए और पुलिस पर भरोसा भी जताया।






