Search

May 11, 2026 10:43 pm

रात में हुई बारिश से खेतों की बिछड़ा में आई जान।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

रात में हुई बारिश से खेतों में लगे बिछड़ा में नई जान आ गई है, किसान 15 दिन पहले खेतों की जुताई कर धान के बीच तो डाल दिया था, मगर बीज डालने के बाद बारिश नहीं होने से अधिकांश खेतों में बिछड़ा ही नहीं निकला.वहीं कुछ खेतों में बिछड़ा निकाला था जो धूप के कारण सूखने के कगार पर था.जिसको लेकर किसान काफी चिंतित नजर आ रहे थे. किसानों को डर सताने लगा था की बारिश नहीं होने से खेती कैसे हो पाएगी,वहीं रात में हुई बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी लौट आई है,किसानों द्वारा खेत में दोबारा बीज डाली जा रही है, किसानों का मानना है की बारिश होने से धान की खेती में एक उम्मीद जगी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!