Search

May 13, 2026 8:07 am

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक संपन्न की गई।

सतनाम सिंह

बुधवार को समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक हुई।
बैठक के दौरान परियोजना पदाधिकारी यूआइडीएआइ रितेश श्रीवास्तव ने उपायुक्त को जानकारी देते हुए बताया कि जिले के तीनों प्रखंडों में आधार सेवा केन्द्रों की संचालन सुचारु रूप से किया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि जो आधार केंद्र प्रखंड स्तर पर संचालित है और अभी के समय में वह बंद है तो उसे जल्द से जल्द चालू करायें। इसके अलावा उपायुक्त ने 0-5 वर्ष तक के बच्चों का आधार कार्ड बनाने हेतु जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द महिला पर्यवेक्षिका को आधार से संबंधित परीक्षा दिलाकर आधार कीट सेंटर में शुरू करवायें। मौके पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सेक्शन आफिसर, यूआईडी डी.के पाण्डे, राज्य समन्वयक समेत अन्य उपस्थित थे।

img 20240703 wa00088959045728642821392

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!