सतनाम सिंह
पाकुड़: बुधवार आगामी 7 तारीख को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकलनी है, रथ यात्रा में शांति का माहौल कायम रहे जिसको लेकर नगर थाना में शांति समिति के बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप से अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डी एन आजाद, अंचल निरीक्षक देवकांत सिंह, पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगड़ा सहित शहर के गणमान्य लोग एवं थाना के कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं शहर के गण मान्य लोगों ने इस बैठक में कहा कि साफ सफाई, पानी एवं सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जाए। नगर परिषद द्वारा स्ट्रीट लाइट, चलंत शौचालय की व्यवस्था भी की जाए। मामले को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि रथ यात्रा सभी आपसी मेल मिलाप और भाईचारा से मनाए। उन्होंने कहा की जगह जगह पर पुलिस और मजिस्ट्रेट तैनात रहेगी ताकि कोई अप्रिय घटना ना घटे। वही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा की जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा विशेष तैयारी की गई है, जगह जगह पर महिला पुलिस सादे लिबास में शामिल रहेंगे ताकि पिछले वर्ष की तरह चैन स्नेचिंग की घटना दुबारा ना घटे, कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जायेंगे, ताकि पूरे रथ यात्रा और मेला में नजर रखी जा सके।






