Search

October 17, 2026 2:21 pm

टीका कर्मियों के बीच पीपीआरईपी टीका का वितरण किया गया।

मॉडल पशु चिकित्सालय पाकुड़िया में बुधवार को भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डा मो कलीमुद्दीन अंसारी ने प्रखंड में कार्यरत सभी कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता एवं टीका कर्मियो के बीच कार्यशाला का आयोजन कर पीपीआर ईपी टीकाकरण हेतु टीका का वितरण किया। उन्होंने निर्देश देते हुए बताया कि दो जुलाई से 31 जुलाई तक अभियान चलाकर पशुओं का टीकाकरण पूरा कर लेना है । पाकुड़िया प्रखंड के लिए 12700 टीका का डोज प्राप्त हुआ है । यह टीका भेड़ बकरियों में होनेवाली भायराल एवं जानलेवा बीमारियों से बचाव हेतु दिया जाएगा । जिसका लक्षण पशुओं में सर्दी,बुखार एवं पतला पैखाना हो सकता है। कार्यशाला में डा अंसारी ने टीकाकरण की विधि,मात्रा एवं महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह टीका बिल्कुल निःशुल्क दिया जाएगा ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!